संबल का उद्देश्य!
विजन:
संस्था का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं, विशेषकर विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें शिक्षा, स्वरोजगार और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना एवं दिव्यांग सशक्तिकरण हेतू सर्वे करवाकर सहायक उपकरण से लाभान्वित करना।
मिशन:
-
आर्थिक सशक्तिकरण: जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनके कार्यों का मार्गदर्शन व पुनरावलोकन करना।
- कौशल विकास: महिलाओं की कार्यक्षमता बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करना, जिसमें कम्प्यूटर, सिलाई, ब्यूटी पार्लर और मेंहदी प्रशिक्षण शामिल हैं।
- शिक्षा: महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनौपचारिक शिक्षा केंद्र खोलना।
- सामाजिक सहायता: उत्पीड़ित महिलाओं को आवश्यक सहायता और दिव्यांगों के लिए सर्वेक्षण एवं सहायता उपकरण शिविर आयोजित करना।
- स्वास्थ्य और स्वच्छता: जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुधार और शुद्ध जल व्यवस्था में योगदान देना।
- सामाजिक जागरूकता: सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए महिलाओं को प्रेरित करना।
- वित्तीय समावेशन: बचत और साख समूहों का गठन कर उनकी आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देना।
- समग्र कल्याण: महिलाओं के कल्याण से संबंधित सभी कार्यों को समर्पित रूप से संपादित करना।