अशोक गहलोत (पूर्व मुख्यमंत्री,राजस्थान)!!
मुझे यह जानकर प्रसन्नता है कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (महिला प्रकोष्ठ) ‘‘सम्बल’’ के 25 वर्ष पूर्ण होने के
अवसर पर 13 फरवरी, 2016 को रजत जयन्ती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही इस अवसर पर एक स्मारिका का भी प्रकाशन किया जा रहा है।
विकलांगों एवं पीड़ित मानवता की सहायतार्थ संचालित संस्था के महिला प्रकोष्ठ के रजत जयन्ती समारोह का आयोजन अपने आप में महत्वपूर्ण है। इससे संस्था की अब तक की उपलब्धियों को व्यापक बनाने के साथ ही भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श का मार्ग प्रशस्त होता है।
आशा है स्मारिका की सामग्री संस्था द्वारा जनहित में किये गये कार्यों के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यों में अधिकाधिक जनसहभागिता की भावना विकसित करने में सहायक होगी।
मैं समिति के सभी पदाधिकारियों को संस्था की रजत जयन्ती पर बधाई देते हुए स्मारिका के सफल प्रकाशन के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित करता हूँ।