हेमलता राजे (महारानी हेमलता,राज्य मारवाड़,जोधपुर)!!
मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि भगवान महावीर विकलांग
सहायता समिति जोधपुर के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में दिनांक 13
फरवरी 2016 को रजत जयन्ती समारोह के आयोजन पर एक स्मारिका
का विमोचन किया जा रहा है।
इस स्मारिका में महिलाओं के कल्याण हेतु स्वरोजगार के सम्बन्ध
में आवश्यक जानकारियां तथा इस समिति की गतिविधियों की पूर्ण
सूचनाऐं प्रकाशित की जाएंगी।
इस समिति द्वारा निष्काम एवं समर्पित भाव से की जा रही सेवाओं
से महिलाओं को सम्बल प्रदान करने से लाभकारी अवसर प्राप्त हांेगे।
मैं इस रजत जयन्ती समारोह के सफल आयोजन एवं स्मारिका के
सफल विमोचन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती हूँ।