श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (महिला प्रकोष्ठ) ‘सम्बल’ जोधपुर

सम्बल में आपका स्वागत है - महिलाओं के जीवन को सरल, सशक्त और स्वाभीमानयुक्त बनाना

महिला मण्डलों का सशक्तिकरण!!

महिला मण्डलों के सशक्तिकरण हेतु लूणी ब्लॉक कार्यक्षेत्र में आई.ई.सी. कार्यक्रम के तहत 40 गांवों में बैठकों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही तथा उन्हें अपने हक व अधिकारों की जानकारी दी गई।

गर्भवती व धात्री महिलाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मिलने वाले पूरक पौष्टिक आहार की जानकारी व गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य पर चर्चा की जाती है।

जननी सुरक्षा योजना, पालनहार योजना, विधवा पुत्री विवाह योजना व अन्य सरकारी योजनाओं, गांवों में वर्षाजल के संग्रहण, सरक्षण व सवंर्धन हेतु भी विस्तार से जानकारी दी जाती है।

महिला घरेलू हिंसा व लिंगभेद पर आधारित पितृसत्तात्मक व्यवस्था पर आधारित सामाजिक व्यवस्था पर चर्चा की जाती है। जिससे महिला मण्ड़लों को सशक्त बनाया जा सकें और बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवार में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

संपर्क में रहो