श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (महिला प्रकोष्ठ) ‘सम्बल’ जोधपुर

सम्बल में आपका स्वागत है - महिलाओं के जीवन को सरल, सशक्त और स्वाभीमानयुक्त बनाना

महिला स्वयं सहायता समूह का गठन!!

संस्था को नाबार्ड द्वारा स्वयं सहायता समूह गठित करने का कार्यक्रम प्राप्त है।
2010 तक संस्था द्वारा 200 समूह का गठन किया गया जिसमें से 160 स्वयं सहायता समूहों को बैंक से ऋण दिलाकर आत्मनिर्भर बनाया गया। नाबार्ड के अधिकारियों, रिजर्व बैंक के अधिकारियों तथा अरावली जयपुर के द्वारा समूहों का अवलोकन किया गया तथा संस्था द्वारा अच्छे गुणात्मक समूह देख कर अपनी ओर से 500-500 रूपये ईनाम स्वरूप प्रदान किये।

वर्ष 2010 से 2012 तक 100 नए स्वयं सहायता समूह गठित कर बैंक से जोड़े गए थे, वे आपस में लेनदेन करते थे, तथा 200 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया, समूहों को प्रगतिशील बनाने के उद्देश्य से नाबार्ड के सहयोग से सभी स्वयं सहायता समूहों के तीन-तीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता था जिससे महिलाओं को समूह गठन, समूह के दस्तावेज बनाने व समूह से होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाती थी।

इसी प्रकार नाबार्ड के तत्वावधान में संस्था द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार से जोडने व आत्मनिर्भर बनाने हेतु 2011-2012 में 150 महिलाओं को अलग से प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम जाजीवाल भाटियां में 30 महिलाओं को रेडीमेड कपड़ों का सिलाई प्रशिक्षण, थबुकडा में 30 महिलाओं को सिलाई तथा मेलावास में 30 महिलाओं को आरी-तारी प्रशिक्षण एवं सूरसागर में बन्धेज व सिलाई हेतु 30-30 महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा गया था।

संपर्क में रहो