श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (महिला प्रकोष्ठ) ‘सम्बल’ जोधपुर

सम्बल में आपका स्वागत है - महिलाओं के जीवन को सरल, सशक्त और स्वाभीमानयुक्त बनाना
वसुन्धरा राजे (पूर्व मुख्यमंत्री,राजस्थान)!!

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति महिला प्रकोष्ठ ‘सम्बल’ जोधपुर को उनकी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

बेसहारों का सहारा और उनकी जीविका के उपार्जन में मददगार बनने से बड़ा सुख और कोई नहीं। भाग्यशाली होते हैं वे लोग जो निर्बल का बल बनते हैं। स्वरोजगार से जोड़कर हम न केवल असहाय लोगों का मनोबल बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें मान-सम्मान, यश और प्रतिष्ठा भी दिलाते हैं।

यदि सही मार्गदर्शन मिले तो महिलाएं अपनी क्षमताओं और योग्यताओं के बल पर बहुत कुछ अर्जित कर सकती हैं। इससे हम समाज की विशिष्ट उपलब्धियों में उनकी भागीदारी बढ़ा सकते हैं।

आशा है, सम्बल का बल हमेशा समाज के वंचित वर्ग को उत्साहित कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ता रहेगा।

मैं स्मारिका के सफल प्रकाशन की कामना करती हूँ।

संपर्क में रहो