संस्था द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्रों का संचालन!!
संस्था द्वारा पिछले 16 वर्षो से 3 प्रशिक्षण केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है।
जिसमें दो सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र एवं एक व्यक्तिगत हैल्थ केयर सेंटर का संचालन किया जा रहा है। हाथीराम का ओड़ा स्थित कार्यालय में स्थाई रूप से सिलाई केन्द्र का संचालन तथा दूसरा केन्द्र शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं की मांग के अनुसार चलाया जाता है। व्यक्तिगत केयर प्रशिक्षण केन्द्र के तहत मसाज, ब्यूटीपॉर्लर, मेंहदी, योगा आदि का प्रशिक्षण प्रदान कर महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।